महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा का प्रथम मुंगेली आगमन, स्कूटी रैली से हुआ भव्य स्वागत
संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर जोर, महिला कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान

मुंगेली। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा के प्रथम मुंगेली आगमन पर सोमवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूटी रैली निकालकर उनका भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। इस दौरान महिला कांग्रेस की संगठनात्मक सक्रियता और एकजुटता का संदेश भी सामने आया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
संगीता सिन्हा ने संगठन को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, अधिकार, सामाजिक भागीदारी, रोजगार और स्थानीय स्तर पर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर महिला कांग्रेस को लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा।
उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही जमीनी स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन के माध्यम से उठाने की बात कही।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि जिले में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।
उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से स्थानीय जनसमस्याओं को सामने लाने और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम मुंगेली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह महिला कांग्रेस की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अटल श्रीवास्तव, रश्मी सिंह, घनश्याम वर्मा, थनेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, चंद्रभान बारमते, रोहित शुक्ला, हेमेन्द्र गोस्वामी, दीपक गुप्ता, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा, लक्ष्मीकांत भास्कर, मुकेश मिरी, अरविंद वैष्णव, संजय यादव, संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, रवि कोशले, सूरज यादव, मकबूल खान, तारर्णी विश्वकर्मा, संजय जायसवाल, जित्तु श्रीवास्तव, श्रीनिवास, नीरज यादव, देवेन्द्र वैष्णव, असद खोखर, कृष्णा सोनी, जलेश यादव, इंद्रजीत कुर्रे, आनंद सोनी, राजू सोनी, मनोरमा गुप्ता, सोनी जांगड़े, राम किशुन, मनमोहन सिंह, अमर परिहार, जागेश्वरी वर्मा, मायारानी, उर्मिला यादव, लतारानी, कृष्णा बघेल, मंजू शर्मा, अनिता विश्वकर्मा, ललीता सोनी, नूरी, हेमिन मंगेश्कर, बिन्दु यादव, निधि पौराणिक, निधि ठाकुर, जाहिदा बेगम, खुशबू वैष्णव, गौरी सोनकर और सम्मती राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





