Chhattisgarhछत्तीसगढ
गांधी जयंती सेवा सप्ताह: लायंस क्लब चांपा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 150 से अधिक मरीजों की जांच

गांधी जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लायंस क्लब चांपा द्वारा लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल चांपा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें श्री गणेश विनायक नेत्र चिकित्सालय के टेक्नीशियन तीजू थॉमस , भरत पटेल , कुणाल महंत , नोहर देवांगन द्वारा 150 से भी अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया ।
इस अवसर पर लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन प्रेरणा 27 एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, रीजन चेयरपर्सन राजेश अग्रवाल , सचिन वासुदेव चंद देवांगन, चेयरमैन रामप्रपन्न देवांगन, सचिव सुरेश अग्रवाल , डॉ जी पी दुबे , बैजनाथ देवांगन , नेहरू देवांगन, पत्रकार शैलेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।





