छत्तीसगढ

*छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन ने ली इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती-  इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सक्ती में छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में विगत दिवस समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की वर्तमान गतिविधियों, रक्तदान एवं रक्त बैंक के संचालन और सुदृढ़ीकरण, जिला शाखा कार्यालय की व्यवस्था, शासकीय भूमि आवंटन की कार्यवाही तथा जिला अंगदान समिति के गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से मानव सेवा, सहयोग एवं संवेदना से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंद व्यक्तियों तक समय पर सहायता पहुंचाने तथा शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से सेवा गतिविधियों का विस्तार करने की आवश्यकता जताई।
बैठक में सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति, अंगदान एवं नेत्रदान जैसे जनहितकारी विषयों पर भी चर्चा की गई। साथ ही, समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाने तथा जिले में मानवीय सेवा से जुड़े कार्यों को अधिक संगठित एवं सक्रिय बनाने पर बल दिया गया।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के मार्गदर्शन में जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा संबंधित विभागों के समन्वय से जनसेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सक्ती जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को सुदृढ़ करना, रक्तदान एवं मानवीय सहायता कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से सेवा और सहयोग की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा। बैठक में कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती श्रीमती जयश्री जैन, बालाराम साहू (वाइस चेयरमैन रक्तदान उपसमिति), गिरिश कुर्रे, उत्कर्ष तिवारी (राज्य प्रबंध समिति सदस्य), केशव साहू, युगल किशोर (छ.ग. रेडक्रॉस), सीईओ जिला पंचायत वासु जैन, अपर कलेक्टर एस.के. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रितेश सिंह राजपूत, सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सुश्री कीर्ति बड़़ा, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026