Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Today: प्रदेश में 5 दिन तक लू का अलर्ट, राजधानी में रात का पारा भी रहेगा हाई

CG Weather Today: राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. ग्रीष्म लहर तो चल ही रही है. रात में भी उष्ण लहर लोगों को बेचैन कर रहा है. रायपुर में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा तो बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया. राजधानी में सोमवार को सुबह से ही सूरज की किरणें चुभने लगी थी. दोपहर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए. इससे सूरज की तपन से तो थोड़ी राहत मिली लेकिन उमस बढ़ गई. रायपुर में पिछले दस वर्षों में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है. इस वर्ष पारा 43 के पार पहुंचा है लेकिन 44 डिग्री सेल्सियस को छू नहीं पाया है.

Home Loan @ 7.45%

Chhattisgarh News: राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने जांच शुरू की

एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका / हवा की अनियमित गति तेलंगाना से कोमोरिन तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी बिहार से दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा कांड: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू के ‘परमानेंट सटोरियों’ की लिस्ट वायरल, बड़े कारोबारी भी शामिल

प्रदेश में 21 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या  गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और  वज्रपात होने की संभावना है. अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है. कल के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है. मंगलवार को राजधानी में ग्रीष्म लहर चलने और रात भी गर्म रहने की चेतावनी दी गई है. रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026