छत्तीसगढ

*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती, 01 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग जिला सक्ती द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज 01 अक्टूबर 2026 को कमला हरि एवेन्यू, स्टेशन रोड, सक्ती में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की थीम “वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान” रखी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के योगदान एवं समाज में उनकी गरिमापूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
नगर पालिका परिषद सक्ती अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारे समाज और परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं योगदान से नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता की सुरक्षा सामाजिक जिम्मेदारी है। परिवार और समाज को मिलकर वरिष्ठजनों के सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन में उपस्थित वृद्धजनों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अपने सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति समाज की सकारात्मक पहल बताया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा उपस्थित वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल, स्टिक एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए। वहीं स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों ने वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित किया। साथ ही भारत सरकार सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत का संकल्प लिया गया एवं 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले वरिष्ठजन प्रफुल्ल देशमुख पूर्व प्रधानाचार्य शिशु मंदिर का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026