Chhattisgarhछत्तीसगढ

राजनीति के बाद सिंगिंग में अमित जोगी की एंट्री, कौआ वाला वीडियो हुआ वायरल

रायपुर : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों अपने एक नए अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। राजनीति के बीच अब वह सिंगिंग में भी हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनका एक गीत रिलीज होने वाला है, जिसकी रिकॉर्डिंग से जुड़ी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

IND vs PAK Cricket Final: भारत-पाकिस्तान की गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत, जानें कब और कितने बजे होगा मुकाबला

रिकॉर्डिंग स्टूडियो से शेयर किया वीडियो

अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिकॉर्डिंग सेशन का एक छोटा वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह गाने की रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान कौआ की आवाज भी निकालते दिखाई देते हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

अमित जोगी ने पोस्ट में बताया कि वह एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचकर खुद ही एक गीत रिकॉर्ड कर बैठे। यह रिकॉर्डिंग Gaurav R Music में हुई है।

CG NEWS: श्मशान के पास तंत्र-मंत्र का आरोप, ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, बल्कि उन्हें गा दिया जाता है। अमित जोगी ने यह भी बताया कि उनका पूरा गीत गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल उन्होंने रिकॉर्डिंग सेशन की छोटी-सी झलक साझा की है, जिसके बाद उनके नए गीत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026