खेल

IND vs PAK Cricket Final: भारत-पाकिस्तान की गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत, जानें कब और कितने बजे होगा मुकाबला

IND vs PAK Cricket Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। अब दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए टक्कर होगी। जीतने वाली टीम को स्वर्ण पदक मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम को रजत पदक से संतोष करना होगा।

गाड़ियों से निकलने वाले प्रदूषण पर लगेगी रोक, केंद्र सरकार ने जारी किए नए नियम

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में बनाई जगह

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। बारिश के कारण इस मुकाबले को घटाकर 13 ओवर का कर दिया गया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। तौहीद हृदोय ने 25 गेंदों पर 42 रन की पारी खेलकर टीम के लिए अहम योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 11.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 112 रन बना लिए। पाकिस्तान ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतकर फाइनल का टिकट कटाया।

भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया

दूसरे सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत हुई। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 169 रन बनाए। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की पारी खेली।

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 45 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 124 रन से अपने नाम किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं।

3 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान फाइनल

अब एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला 3 अक्टूबर, शनिवार को खेला जाएगा।

तिलकेजा सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, तकनीकी सहायक अभिषेक चौरसिया बर्खास्त; सचिव नवीता दुबे समेत 6 कर्मियों पर अपराध दर्ज

यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम के खाते में गोल्ड मेडल जाएगा, जबकि हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले पर क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026