Chhattisgarh: सर्चिंग पर निकले जवानों को बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया हथियार और कारतूस बरामद

कांकेर: नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर-गड़चिरौली (महाराष्ट्र) सीमा से लगे जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। डंप से हथियार, कारतूस, दो प्रिंटर समेत अन्य नक्सल सामग्री मिली है।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने ग्राम दागुनटोला-पुसगटटा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इसी दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान दिखाई दिया। तलाशी लेने पर जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सल डंप बरामद हुआ।
नक्सल डंप से क्या-क्या मिला?
- एक सिंगल बैरल 12 बोर रायफल
- एक डबल बैरल 12 बोर रायफल
- 11 कारतूस
- दो प्रिंटर
- अन्य नक्सल सामग्री
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कांकेर जिले के संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। जिला बल के साथ बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीमें सीमावर्ती इलाकों में सघन सर्चिंग कर रही हैं।
India vs West Indies 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में हुए 5 बड़े बदलाव
इस अभियान का नेतृत्व बीएसएफ की 94वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर एचएन शर्मा और इंस्पेक्टर हनुमान सहाय मीणा ने किया। पुलिस के मुताबिक, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





