
वॉट्सऐप बिजनेस मैसेज पर अब देना होगा पैसा 
नई दिल्ली। वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाली कंपनियों और कारोबारियों को 1 अक्टूबर से ग्राहकों को मैसेज भेजने पर शुल्क देना होगा। मेटा फ्री सर्विस मैसेज की व्यवस्था बदल रहा है। भारत में यूटिलिटी व ऑथेंटिकेशन मैसेज की दर 11.5 पैसे प्रति संदेश होगी। मार्केटिंग मैसेज के लिए 86.31 पैसे प्रति संदेश शुल्क तय है। सर्विस मैसेज पर भी नई शुल्क व्यवस्था लागू होगी। यह बदलाव सामान्य वॉट्सऐप या वॉट्सऐप बिजनेस ऐप के बजाय बिजनेस प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वालों पर लागू है। मेटा ने 30 सितंबर तक पेमेंट मेथड जोड़ने को कहा है, अन्यथा सर्विस मैसेज की डिलीवरी रुक सकती है।





