क्लब में देर रात मचा बवाल, DJ कॉम्पिटिशन के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट, VIDEO वायरल

रायपुर: राजधानी के VIP रोड स्थित EDO क्लब में देर रात पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि DJ कॉम्पिटिशन के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अस्पताल के मलबे से निकाले गए थे मुज्तबा खामेनेई, रिपोर्ट में तीन अस्पतालों पर बमबारी का दावा
जानकारी के अनुसार, क्लब में आयोजित पार्टी में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे थे। इनमें कई नाबालिगों के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। पार्टी का आयोजन भिलाई निवासी सत्यम शर्मा और रायपुर निवासी लक्की बजाज द्वारा कराए जाने की जानकारी है।
DJ कॉम्पिटिशन के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। इसके बाद क्लब परिसर में दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, देर रात कैफे/क्लब में मारपीट की सूचना मिली थी। इवेंट के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।





