छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का ट्रांसफर, राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें नामों की सूची

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जिले के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से जिले की चार प्रमुख तहसीलों में पदस्थ 60 पटवारियों के पटवारी हल्के बदल दिए गए हैं। इनमें लंबे समय से एक ही हल्के में पदस्थ पटवारी भी शामिल हैं।
हर महीने 25 हजार लोगों की मौत! यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- अब इसे खत्म होना चाहिए
कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख) की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों में पटवारियों की नई पदस्थापना की गई है। तबादला सूची में मरवाही, पेंड्रारोड, पेंड्रा और सकोला तहसील के पटवारी शामिल हैं।
चार तहसीलों में हुआ तबादला
जारी आदेश के मुताबिक मरवाही तहसील के 22 पटवारी, पेंड्रारोड के 18 पटवारी, जबकि पेंड्रा और सकोला तहसील के 10-10 पटवारियों का तबादला किया गया है। इस तरह कुल 60 पटवारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन की ओर से यह बदलाव राजस्व कार्यों को बेहतर बनाने और लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव के उद्देश्य से किया गया है।
3 दिन के भीतर संभालना होगा नया प्रभार
आदेश में सभी स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें 03 दिवस के भीतर अपनी नई तहसील में उपस्थित होकर नवीन पटवारी हलके का प्रभार ग्रहण करना होगा।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।
60 पटवारियों के तबादले की पूरी सूची
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में तबादला किए गए सभी 60 पटवारियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। पूरी सूची नीचे देखें।









