CG Crime News: 50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिगों को सुनसान जगह ले गया, दुष्कर्म का आरोप

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मामला गुण्डरदेही थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दोनों नाबालिगों को 50 रुपये देने का लालच देकर साइकिल पर अपने साथ लिया और सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
चांपा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं संगठन सृजन अभियान संपन्न
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने दोनों नाबालिगों को बहला-फुसलाकर 50 रुपये देने और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की बात कही थी। इसके बाद वह उन्हें अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
शिकायत के आधार पर गुण्डरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी ललित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।





