*शब्दों के साधक होने के साथ -साथ समाज के पथप्रदर्शक रहे स्वर्गीय लुन्द राम — गिरधर जायसवाल*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्तीः- स्वर्गीय लुन्द राम जायसवाल एक शिक्षक के रूप में कवि हृदय, शब्दों के साधक और कई पुस्तकों के रचयिता रहे। उक्त बातें छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त के विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने स्वर्गीय श्री लुन्द राम जायसवाल के बारे में कही। श्री जायसवाल ने आगे कहा उन्होंने सांस्कृतिक विकास मंच के अध्यक्ष के रूप में लेखक कवि को मंच व संस्कृति को नया रुप देकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं उन्होंने समाज के पथप्रदर्शक के रूप में कलार समाज को उसकी सांस्कृतिक विरासत से भी पहचान कराई तथा समाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया। इस मौके पर मनोज जायसवाल सचिव जिला कॉग्रेस कमेटी ने कहा कि स्वर्गीय लुन्द राम एक अच्छे वक्ता तथा मानस मर्मज्ञ के रूप में समाज मे पहचान बनाई आज उनके दशकर्म संस्कार के अवसर पर उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिला महामंत्री पिन्टू ठाकुर ने कहा उन्हें समाज के अलौकित व्यक्तित्व वाले पथ प्रदर्शक बताया और कहा कि लोग उन्हें सदैव याद रखेंगे। आज दशकर्म संस्कार के अवसर पर कलार समाज शिक्षक गण , प्रबुद्धजनों सहित अधिवक्ता गणों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।






