*टेमर में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*
शिक्षा हमें बेहतर इंसान बनाती है - तरूण कुर्रे*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती ।। सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेमर में आज 12 सितंबर को संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्व. बोधी राम की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन मां चंद्रहासिनी बुक्स एंड स्टेशनरी टेमर ने किया। सुसंस्कार पब्लिक स्कूल टेमर के इस आयोजन में टेमर संकुल के साथ -साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी पहुंचे शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर टेमर निवासी तरूण कुर्रे व्याख्याता शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय सकर्रा ने बड़ी घोषणा की । व्याख्याता तरूण ने इस मंच से सार्वजनिक घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल 2027 से शासकीय हाई स्कूल टेमर में अध्ययनरत ऐसे छात्र -छात्राएं जिनके माता-पिता न हों ऐसे छात्र -छात्राओं के प्रवेश शुल्क की राशि स्वयं देने की बात कही। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में व्याख्याता तरूण कुर्रे ने कहा शिक्षा को व्यक्ति के लिए अनिवार्य बताया और कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करके हम अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। शिक्षा के सहारे ही हम जीवन को सजा-संवार सकते हैं। एक अच्छे नागरिक बनने में भी शिक्षा मददगार है तो वहीं समाज निर्माण में एक शिक्षक का अहम योगदान रहा है। यही वजह है कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है।






