छत्तीसगढ

*सक्ती जिले के रेडक्रास के नन्हे सितारों ने राज्य स्तर पर बिखेरी चमक: विश्व रेडक्रास दिवस पर लोक नृत्य में हासिल किया प्रथम स्थान*

*राज्य स्तरीय आयोजन में सक्ती का दबदबा*

 

Home Loan @ 7.45%

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती 8 मई 2026 को रायपुर के श्री अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम (मेकाहारा कैंपस) में आयोजित राज्य स्तरीय रेडक्रास दिवस कार्यक्रम में सक्ती जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता दल को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कर-कमलों से पुरस्कृत होने का गौरव प्राप्त हुआ। इस गरिमामय अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष तोमन साहू एवं जनरल सेक्रेटरी रूपल पुरोहित सहित प्रदेश के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है।सक्ती जिले की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी का प्रेरणादायी नेतृत्व तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज का कुशल मार्गदर्शन रहा है। अधिकारियों के विशेष उत्साहवर्धन और सतत् सहयोग ने विद्यार्थियों को भीषण गर्मी और सीमित समय की चुनौतियों के बावजूद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस सफलता पर कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों और प्रभारी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


जिले के नेतृत्व की प्रेरणा से सेवा के क्षेत्र में भी सक्ती ने विशिष्ट पहचान बनाई है। कार्यक्रम के दौरान जिले के दो समर्पित शिक्षकों श्रीमती कमला दपी गवेल (प्रभारी प्राचार्य) शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द तथा राजेश कुमार नायक (व्यायाम शिक्षक) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी को प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा ‘जूनियर रेडक्रास उत्कृष्ट काउंसलर अवार्ड’ से नवाजा गया।
जूनियर रेडक्रास सोसायटी के अंतर्गत सक्ती जिले से पंजीकृत 24 छात्र-छात्राओं और 5 प्रभारी शिक्षकों के दल ने नृत्य, नाटक और चित्रकला जैसी विविध प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बच्चों के जज्बे ने जिले को गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता में कविता चंद्रा, एशिका आदिले, मेहर आदिल, मुस्कान बंजारे, स्वरा भारद्वाज, संध्या, अदिति चंद्रा, वेदिका चौहान, नंदिनी चौहान, प्रतिमा कर्ष, हिमांशी सिदार, सोनिया सिदार, वसुंधरा सिंह, कामिनी पटेल, संध्या सिदार, ममता पटेल, बबीता चौहान, यशोदा, सीमा लहरे, करुणा साहू, काजल साहू, प्रिया कंवर, तनिया बरेठ एवं सुमन पटेल ने अपनी प्रस्तुति से निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। बच्चों के मार्गदर्शन में राजेश कुमार नायक, श्रीमती कमलादपी गवेल, श्रीमती जयंती खमारी, महेन्द्र चंद्रा एवं श्रीमती चंचला चंद्रा, हरा सिदार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026