गेवरा रोड रेल्वे स्टेशन से पूर्व की भांति सभी पैसेंजर ट्रेनों परिचालन शुरू कराने विधायक प्रेमचंद पटेल ने रेल रेल मंत्री को लिखा पत्र..
सतपाल सिंह

गेवरा रोड रेल्वे स्टेशन से पूर्व की भांति सभी पैसेंजर ट्रेनों परिचालन शुरू कराने विधायक प्रेमचंद पटेल ने रेल रेल मंत्री को लिखा पत्र..

कोरबा जिले के कोयलांचल क्षेत्र गेवरा रोड रेल्वे स्टेशन से पूर्व की भांति यात्री ट्रेनों के संचालन को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने अश्वनी वैष्णव केबिनेट मंत्री,रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्षेत्र कमांक 22 कटघोरा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) के अन्तर्गत एकमात्र गेवरा रोड रेल्वे स्टेशन पुराने स्टेशन रिकार्ड में गेवरा रोड से 2 originating तथा 3 terminating passenger services दर्ज थी तथा लगभग 50 वर्ष पुराना रेल्वे स्टेशन है। किन्तु गेवरा रोड स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन कोविड-19 के समय से नहीं हो पा रहा है। जिससे कोयलांचल क्षेत्र के श्रमिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं आम जनता को कोरबा, बिलासपुर, चांपा, पेण्ड्रा रोड आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एस.ई.सी. एल. गेवरा क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा कोयला खदान होने के कारण कोयला का उत्पादन एवं निर्यात रेल के माध्यम से अन्य प्रांतों में किया जा रहा है। किन्तु गेवरा रोड स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन के आवागमन नहीं होनें से इस क्षेत्र में निवासरत् परिवार के सदस्यों को रेल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अतएव आपसे आग्रह है कि जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) तथा एस.ई.सी.एल. दीपका /गेवरा / कुसमुण्डा/कोरबा परियोजना के अन्तर्गत आने वाले लगभग 50 ग्रामों में निवासरत् परिवारों के सदस्यों को आवागमन की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु गेवरा रोड स्टेशन, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सभी पैसेंजर ट्रेनों का पूर्व निर्धारित समय अनुसार पुनः परिचालन प्रारंभ कराये जाने का कष्ट करें।






