*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा परिसर में रोपित पौधों को असमाजिक तत्वों ने उखाड़ा….*


जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती ।। सक्ती विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा में इन दिनों असमाजिक तत्व उत्पात मचाए हुए हैं। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य एस. के. जायसवाल ने बताया कि असमाजिक तत्वों ने स्कूल परिसर में रोपित पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया है। जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों में से एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विगत वर्ष एवं इस भी वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया था। उन पौधों को असमाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिया गया है। इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य एस. के. जायसवाल ने गहरी चिंता जाहिर की है। इस मसले पर विद्यालय प्रबंधन सहित शिक्षक स्टाफ ने रिपोर्ट दर्ज कर करके अपराधियों की पहचान कर उनको दंडित करने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसा घृणित कार्य दोबारा ना हो ।






