ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: नगरीय निकाय पेंशनरों को बड़ी सौगात! महंगाई राहत में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानें नया लाभ

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों के लिए राहत की खबर है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है। सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छठवें वेतनमान के पेंशनरों को 257 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। नई दर का लाभ 1 जनवरी 2026 से मिलेगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने महंगाई राहत बढ़ाने का फैसला किया है। मंत्रालय से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।इस फैसले से नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को बढ़ी हुई दर से महंगाई राहत मिलेगी।

CG News: सिविल जज की सीमित प्रतियोगी परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्या है वजह

सितंबर से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए भी बढ़ोतरी

विभाग ने 1 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए भी महंगाई राहत की दर बढ़ाई है।इस अवधि में सातवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 55 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। वहीं छठवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों के लिए यह दर 252 प्रतिशत होगी।

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

महंगाई राहत की दर

अवधि सातवां वेतनमान छठवां वेतनमान
1 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 55% 252%
1 जनवरी 2026 से 58% 257%

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026