*हरियाली और पर्यावरण संरक्षण पर गुंजन पब्लिक स्कूल सकर्रा में हुआ वृक्षारोपण….*
*शनिवार गतिविधि दिवस पर विद्यालय में हुआ आयोजन

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सकर्रा में संचालित गुंजन पब्लिक स्कूल में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण पर आज शनिवार, 22अगस्त 2026 को शनिवार गतिविधि दिवस पर विशेष पहल करते हुए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर तरूण कुमार कुर्रे व शीतल प्रसाद चंद्रा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा मुख्य अतिथि बनाए गए थे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि द्वय की ओर से संस्था को सीताफल, जामुन सहित फलदार पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर व्याख्याता तरूण कुर्रे ने कहा कि धरती पर जीवन के लिए पर्यावरण का संतुलन बहुत जरूरी है और यही तभी संभव है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। इस मौके पर व्याख्याता तरूण कुर्रे ने छात्र -छात्राओं से भी पौधारोपण करने की बात कही। व्याख्याता शीतल प्रसाद चंद्रा ने कहा कि यहां केवल पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण कर देने से ही काम नहीं चलेगा बल्कि उसके संरक्षण का जिम्मा भी हमें लेना होगा। इस मौके पर गुंजन पब्लिक स्कूल सकर्रा में छात्र -छात्राओं सहित विद्यालय स्टाफ ने पौधा रोपण तथा उसके संरक्षण के दिशा में जनसाधारण को जागरूक करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर संचालक मंडल से
श्रीमती उषा सोनी, श्रीमती श्रीदेवी सोनी, नवनीत सोनी,
प्रधानपाठक श्रीमती सुधा देवांगन, श्रीमती ईला देवांगन,
वरिष्ठ शिक्षकों में श्रीमती प्रमिला चन्द्रा, कुमारी पूजा श्रीवास,
कुमारी आराधना सिदार तो
कनिष्ठ शिक्षकों में कुमारी हीरा यादव, कुमारी रोशनी साहू,
श्रीमती कल्पना सोनवानी,
श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती रोशनी यादव, प्रशिक्षु शिक्षक
श्रीमती प्रज्ञा साहू, कुमारी लता गबेल, श्रीमती ममता मानिकपुरी,
श्रीमती मालती बरेठ, श्रीमती कमलेश्वरी सिदार, श्रीमती मंजू यादव, अतिथि शिक्षक प्रकाश साहू सहित छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही।






