बजरंग दल एवं महिला समूह बागेश्वर धाम समिति के द्वारा भव्य कावड़ यात्रा संपन्न हुआ
दीपक वैष्णव

बजरंग दल एवं महिला समूह बागेश्वर धाम समिति के द्वारा भव्य कावड़ यात्रा संपन्न हुआ..
सीपत क्षेत्र/ ग्राम दर्राभाठा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लीलगर नदी से जल भरकर भक्तों ने कौड़िया शैलेश्वर महादेव का किया भव्य जलाभिषेक सावन मास के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह भव्य यात्रा स्थानीय महिला समिति, बजरंग दल और बागेश्वर धाम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।लीलगर नदी से यात्रा का हुआ शुभारंभ:कांवड़ यात्रा की शुरुआत सुबह पावन लीलगर नदी के तट से हुई। आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ियों ने कांवड़ में पवित्र जल भरने के बाद महिला समिति की माताएं-बहनें, बजरंग दल के बजरंगी और बागेश्वर धाम समिति के सेवादार हाथों में भगवा ध्वज लेकर पैदल यात्रा पर निकल पड़े। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया बजरंग दल और बागेश्वर धाम समिति ने संभाली व्यवस्था:यात्रा को सुगम और अनुशासित बनाने में समितियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की कमान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संभाली, जिससे यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और मर्यादित रही। वहीं, बागेश्वर धाम सेवा समिति के सेवादारों ने पूरी निष्ठा के साथ जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, शरबत और फलहारी (प्रसाद) की उत्तम व्यवस्था रखा गया था शैलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और महासंकल्प:कठिन पैदल रास्ता तय कर कांवड़ यात्रा कौड़िया स्थित प्रसिद्ध शैलेश्वर महादेव मंदिर पहुँची। जहाँ सभी भक्तों ने लीलगर नदी से लाए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। अंत में महाआरती और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस सफल आयोजन के बाद उत्साहित महिला समिति और सभी समितियों के सदस्यों ने संकल्प लिया कि आगामी वर्ष में इस कांवड़ यात्रा को और भी अधिक व्यापक, भव्य और धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। 






