CG News: ई-रिक्शा में 5 मवेशियों की तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला भखारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 5 मवेशियों को रेस्क्यू किया गया है।
सचिन तेंदुलकर और वित्त मंत्री के नाम पर फर्जी निवेश विज्ञापन, रिटायर्ड BSP कर्मचारी से 45 लाख की ठगी
बताया जा रहा है कि 5 मवेशियों को भूखे प्यासे रखकर ई रिक्शा में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिन्हें भानपुर की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शख्स ई रिक्शा में मवेशियों के साथ क्रूरता करते हुए तस्करी कर रहे हैं।
रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल ग्राम इर्रा तालाब के पास दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि 5 मवेशियों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।























































