ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा एआई टूल्स फॉर बिजनेस ग्रोथ पर विशेष बिजनेस ट्रेनिंग 18 अगस्त को

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा व्यवसायियों, उद्यमियों, स्टार्टअप संचालकों एवं प्रोफेशनल्स के लिए द बिजनेस ट्रेनिंग – एआई टूल्स फॉर बिजनेस ग्रोथ विषय पर एक विशेष बिजनेस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रेनिंग 18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को होटल ब्लू डायमंड, कोरबा में दोपहर 2:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी।

CG Rain Alert: मानसून रहेगा मेहरबान, 48 घंटे तक बरसेंगे बादल; इन इलाकों में भारी बारिश का खतरा

इस ट्रेनिंग में पुणे के प्रसिद्ध ऑथर एवं कॉर्पोरेट ट्रेनर गोल्डी अंबवानी प्रतिभागियों को व्यवसाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी एवं व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। गोल्डी अंबवानी को 15+ वर्षों का अनुभव, 500+ ट्रेनिंग सेशंस का संचालन, 2000+ बिजनेस के साथ कार्य करने तथा 50+ इंडस्ट्रीज़ में अनुभव प्राप्त है।

ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य व्यवसायियों को यह समझाना है कि एआई टूल्स की सहायता से वे अपने व्यवसाय को किस प्रकार एम्पावर, ऑटोमेट और एक्सेलरेट कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एआई के व्यावहारिक उपयोग, दैनिक कार्यों को सरल बनाने, समय की बचत करने, प्रोडक्टिविटी बढ़ाने तथा व्यवसाय के विकास में एआई की भूमिका के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम की एक विशेष पहल के रूप में “बिजनेस कार्ड एक्सचेंज एंड प्रमोशन” सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायियों को एक-दूसरे से परिचय, नेटवर्किंग और व्यावसायिक सहयोग के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए नेटवर्किंग हाई-टी की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में सीमित सीटें उपलब्ध हैं ।

AI Course in Chhattisgarh Polytechnic: छत्तीसगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शुरू होगी AI की पढ़ाई, नए सत्र से लागू करने की तैयारी

आयोजकों ने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसायिक वातावरण में एआई की समझ प्रत्येक व्यवसायी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। यह ट्रेनिंग प्रतिभागियों को केवल एआई के बारे में जानकारी ही नहीं देगी, बल्कि उन्हें अपने व्यवसाय में एआई के व्यावहारिक एवं लाभदायक उपयोग को समझने और अपनाने में भी सहायता करेगी।

संपर्क: 9827410043 | 7509156555 | 6261918325

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026