CG Weather Update: दो दिन की राहत के बाद छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, रात का पारा चढ़ेगा 2 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड से अस्थायी राहत मिलेगी, जबकि दुर्ग में अधिकतम और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

-
अगले 48 घंटे में रात का तापमान 1–2°C बढ़ेगा
-
उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की वापसी संभव
-
दुर्ग सबसे गर्म (30.8°C), अंबिकापुर सबसे ठंडा (6.3°C)
CG Weather Update : प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है. तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड से राहत के संकेत दिए हैं. अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश में रात का पारा 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. इसके बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की गिरवाट हो सकती है, फिर कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सबसे ज्यादा तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया.
*कलेक्टर के सख्त निर्देश पर हरुमांझी जी राइस मिल पोता बंदोरा में दी गई औचक दबिश, राइस मिल हुआ सील*
फिलहाल छत्तीसगढ़ को प्रभावित करने के लिए दो सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय है. पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक पछुआ हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में स्थित है, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 60°E देशांतर के साथ 25°N अक्षांश के उत्तर में है. वहीं पूर्वोत्तर इलाके में समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 110 नॉट की मुख्य हवाओं वाली उपोषणकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है.
डोंड़की में आयोजित सतनाम महामहोत्सव में पंथी नृत्य की मची धूम
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. सुबह के वक्त धुंध छाए रहने सकता है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.





