ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

जांजगीर-चांपा में ठगी का अनोखा खेल! काले कागज को असली नोट बनाने का झांसा, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये ठगने की कोशिश की थी, लेकिन सतर्कता के चलते रकम बच गई।

Rohit Sharma Virat Kohli: ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद काले कागज को विशेष केमिकल से असली नोट में बदलने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की जाती थी।

मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड शिवप्रसाद मनहर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिवप्रसाद मनहर पूर्व में भी नकली नोट से जुड़े मामलों में चालान हो चुका है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से केमिकल पाउडर, 6 नग काले कागज और 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान के आधार पर पुलिस ठगी के तरीके और आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Monsoon Health Tips: बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

मामले में सायबर थाना और नवागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026