अफेयर का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति को आपत्तिजनक हालत में देखा, फिर कर दी हत्या

कोरिया : बैकुंठपुर अंतर्गत चरचा थाना क्षेत्र के तिलवनडाँड़ गांव में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा।
Chhattisgarh News: चलती ट्रेन में AC कोच के नीचे उठा धुआं, RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और पति की हत्या की घटना सामने आई। हालांकि घटना के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
अग्रवाल सेवा संघ चांपा के नवीन अध्यक्ष बने श्री विष्णु मोदी, सर्वसम्मति से हुआ चयन
पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।






