ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONAL

बिजली कटते ही बंद हो जाता है जिओ का नेटवर्क, नेट के साथ कॉलिंग सुविधा भी हो जाती है ठप्प….

कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र की खबर

बिजली कटते ही बंद हो जाता है जिओ का नेटवर्क, नेट के साथ कॉलिंग सुविधा भी हो जाती है ठप्प….

 

राशन से महंगे मोबाइल के रिचार्ज हो गए है बावजूद इसके सुविधा के नाम कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। यहां हजारों जिओ उपभोक्ताओं के साथ बड़ा छलावा किया जा रहा है। दरअसल कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सीएसईबी विभाग की बिजली गुल होते ही जिओ का नेटवर्क भी गुल हो जाता है। यहां तक कि कॉलिंग तक की सुविधा बंद पड़ जाती है।

विकास नगर साप्ताहिक बाजार परिसर में लगे जिओ के टावर में किसी भी प्रकार के बैकअप अथवा चार्ज करने की सुविधा नहीं हैं। ऐसे में विकास नगर कुसमुंडा क्षेत्र के लोगों का संपर्क अन्य स्थानों से पूरी तरह से कट जाता है। शुरुवात में जिस समय जिओ का टावर यहां लगा तो लाइट गुल होने पर चारपहिया वाहन से डिजी लाकर चार्ज किया जाता था,परंतु कुछ वर्षों से ये सुविधा बंद पड़ी हुई है,अगर दिन भर लाइट नहीं आती तो दिनभर जिओ का नेटवर्क बंद रहता है। ऐसे में जिओ उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी है। कॉलोनी निवासी ऋषि बताते है कि हमारे यहां SECL की बिजली है,बावजूद इसके सड़क में व्यवसायियों की सीएसईबी वाली बिजली गुल होने पर जिओ का नेटवर्क ठप्प पड़ जाता है। इस वजह से मैने BSNL का सिम लिया है जिसमें लाइट गुल होने पर भी नेट रहता है और मैं कुसमुंडा से बाहर अपने परिचितों के संपर्क में रहता हूं। विकास नगर में ही चर्च के पास रहने वाले दीपक बताते है कि 5 जी मोड देख कर मैं जिओ का सिम लिया था पर लाइट गुल होते ही 4 जी भी ठीक से नहीं चलता,लाइट रहने ले भी घर के अंदर नेटवर्क बेहद स्लो है,महज एक किलोमीटर में नेटवर्क कमजोर है,कम से कम यह टावर विकास नगर कॉलोनी को तो कवर करें। बात अथवा कवरेज करने निकले तो ऐसे अनगिनत उपभोक्ता हैं जो वर्तमान समय में जिओ नेटवर्क की वजह से बेहद परेशान है। माह दर माह जिओ रिचार्ज के मूल्य में वृद्धि हो रही है परंतु सुविधाओं के लगातार गिरावट देखी जा रही है। आने वाले समय में इस समस्या से निजात नहीं मिलती तो लोग एकजुट होकर अन्य नेटवर्क की सुविधा लेने के लिए मन बनाने से नहीं चुकेंगें। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर….

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026