
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र में जुए का सज रहा फड़
कोरबा – जिले के उपनगरीय क्षेत्र में एक बार फिर जुवे का फड सजा कर दाव लगाने का खेल किया जा रहा है। जिले के कप्तान द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों में जुआ सट्टा अवैध शराब, कबाड़ और कोयले की चोरी जैसे अवैध कारोबारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया गया है,जिसमें प्रभाव भी देखा गया है, परिणामस्वरूप वर्तमान समय में पुलिस कप्तान के कार्यकाल में अवैध कारोबारी के हौसले पस्त हैं। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा अभी भी अवैध गतिविधियों में सम्मिलित होने की खबरें सामने आ रही है पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालको जंगल में जुवे का फड लगातार सज रहा है, जिसमें जुवारियों से बाकायदा ₹500 एंट्री शुल्क के साथ खाने पीने की भी व्यवस्था का भी प्रबंध किया जा रहा है। इस सुविधा से आसपास के जितने भी दाव लगाने वाले जुवारी इस खेल में सक्रिय नजर आ रहे हैं। पुलिस से बचने रास्तो में जुवारियों द्वारा अपने मुखबिर खड़े किए गए हैं। जो पुलिस अथवा किसी भी संदिग्ध व्यक्तियों के आने पर तत्काल कॉल कर अलर्ट कर देते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि इस खबर से क्या प्रशासन द्वारा बालको जंगल क्षेत्र में बड़े स्तर से चल रहे जुए पर कार्यवाही करती है या जुवारी इसी तरह से अपना खेल जारी रखते हैं।





