बाँकी मोंगरा वार्ड क्रमांक 10 में विकास की लहर अब कॉलोनी वासियों को मिलेगी पानी की किल्लत से निजात।
राजू सैनी

बाँकी मोंगरा वार्ड क्रमांक 10 में विकास की लहर अब कॉलोनी वासियों को मिलेगी पानी की किल्लत से निजात।
कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद स्थित वार्ड क्रमांक 10 में इन दीनों विकास की लहर दौड़ रही है पार्षद प्रमोद सोना के अथक प्रयास से एवं बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के सहयोग से नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 10 में विकास की लहर दौड़ रही है आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से वार्ड क्रमांक 10 में एसईसीएल कॉलोनी मौजूद है जहां पानी की किल्लत लगातार बरकरार थी जिससे निजात के लिए पार्षद प्रमोद सोना ने अपने वार्ड में पानी की बोर का उत्खनन का कार्य कराया जा रहा है अब वार्ड में कॉलोनी वासियों को पानी की किल्लत नहीं होगी
इस कार्य को देखते हुए वार्ड वासियों ने पार्षद प्रमोद सोना का आभार व्यक्त किया और आगे भी वार्ड की विकास के कार्यों को लेकर संवेदना प्रकट की एवं पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा का भी आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से वार्ड क्रमांक 10 में विकास के कार्य जारी हैं।






