ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! मालगाड़ी पर चढ़े युवक ने बिजली की तार पकड़ने की कोशिश, GRP-RPF ने बचाई जान

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के मेन ट्रैक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। युवक मालगाड़ी की छत पर खड़े होकर ऊपर से गुजर रही 25,000 वोल्ट की हाई-टेंशन (OHE) लाइन को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। हालांकि रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक, ​जैसे ही स्टेशन स्टाफ की नजर मालगाड़ी पर चढ़े युवक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए मेन ट्रैक की बिजली सप्लाई (पावर ब्लॉक) को बंद करवा दिया।

CG Crime News: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, हाथ-पैर बंधा मिला शव; 4 नाबालिग फरार

यदि समय रहते बिजली बंद नहीं की जाती, तो युवक हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आ सकता था, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। ​घटना की सूचना मिलते ही GRP और RPF के जवान मौके पर पहुंचे। युवक लगातार आत्महत्या की बात कहकर तार पकड़ने की जिद पर अड़ा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के ऊपर चढ़ाई की। बताया जा रहा है कि युवक को काबू में करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा, जिसके बाद उसे सकुशल नीचे उतारा गया।

CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, फिर भी हजारों महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची राशि; जानिए क्या है वजह

​पूछताछ में पता चला कि युवक गौरेला के तरईगांव का रहने वाला है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह अपने घर से भागकर स्टेशन पहुंचा था और आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षित नीचे उतारे जाने के बाद आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लिया और उसके परिजनों से संपर्क किया। स्टेशन पहुंचे परिजनों को युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए समझा-बुझाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026