कोरबा में होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा फोड़ा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

कोरबा में सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित गणेश इन होटल के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा देर रात तोड़ दिया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक युवक पत्थर मारते हुए दिख रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 12 बजे हुई। घटना स्थल सीएसईबी चौकी से लगभग 150 मीटर की दूरी पर है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों में आरोपी युवक की पहचान साहिल त्रिपाठी के रूप में की जा रही है। उसे एक राजनीतिक परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
CG Crime: ‘बुलाती है… मगर जाने का नहीं!’ शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाकर रची मौत की साजिश
वाहन मालिक जब होटल से वापस जाने के लिए निकला, तो उसने देखा कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और एक पत्थर अंदर पड़ा था। उन्हें असामाजिक तत्वों की करतूत का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस लगातार गश्त और अपराध नियंत्रण के दावे करती है, लेकिन चौकी के इतने निकट ऐसी घटना होना रात्रिकालीन पेट्रोलिंग की प्रभावशीलता पर सवाल उठाता है।
CG में दर्दनाक सड़क हादसा: यात्री बस की भीषण टक्कर से कार चालक की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल
स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र में पहले भी कई विवादित घटनाएं हुई हैं, जिन पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े हैं। लोगों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।






