ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
अपराधछत्तीसगढ

*थर्माकोल पेपर कटर से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

घटना में प्रयुक्त एक नग थर्माकोल पेपर कटर को जप्त किया गया।

 

जिला रिपोर्टर सक्ती – उदय मधुकर

आरोपी ने जान से मारने की नीयत से धारदार थर्माकोल पेपर कटर द्वारा आहत के गले एवं सीने जैसे शरीर के अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण अंगों पर लगातार प्राणघातक वार कर गंभीर चोटें पहुँचाई।

9 जुलाई को रेल्वे स्टेशन सक्ती के पास पैसों की मांग को लेकर हुए गंभीर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार । इसके संबंध मे घायल की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की अभय चैहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा को वार्ड नं. 01 निवासी कृष्णा सारथी के द्वारा हत्या करने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला करके गंभीर चोट पहॅूचाया है जिसके कारण उसके के पति को गंभीर चोट आई है जिसे ईलाज हेतु सीएचसी सक्ती में भर्ती करने पर सीएचसी सक्ती से जांजगीर एवं जांजगीर से बिलासपुर ईलाज के लिये हेतु रिफर किया गया है जिसका बिलासपुर में ईलाज चल रहा है कि प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के कुशल दिशा निर्देश प्राप्त कर घटना के स्वतंत्र गवाह को धारा 179 बी एन एस एस का नोटिस देकर तामिल कर प्रार्थिया के समक्ष गवाहों का कथन लिया गया। गवाह द्वारा अपने कथन में घटना के समय आरोपी कृष्णा सारथी के द्वारा अभय चैहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा को जान से मारने की नियत से चाकू से मारकर चोट पहॅूचाना बताया तथा आहत अभय चैहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा का कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर, से पत्राचार कर आहत का संचालक स्वास्तिक हास्पिटल बिलासपुर में मरणासन्न कथन दर्ज किया गया। मरणासन्न कथन में आरोपी कृष्णा सारथी के द्वारा थर्माकोल पेपर कटर से मारकर चोट पहुंचाना बताया है। प्रकरण के आरोपी कृष्णा सारर्थी पिता दयाशंकर सारथी को उसके सकुनत से तलब कर पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 09.07.2026 को अभय चैहान उर्फ बोंगा उर्फ साहिल चैहान के द्वारा इससे बार बार पैसा मांगना नही देने पर मारपीट करने से गुस्सा में आकर जान सहित मारने की नियत से थर्माकोल कटर से गला सीना में प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचना स्वीकार करते एक थर्माकोल कटर जिसमें खुन लगा हुआ है को अपने पेंट के पाकिट से निकालकर पेश करने पर गवाहों के समक्ष में मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाया गया है। आरोपी को दिनांक 09.07.2026 के 21ः10 बजे विधिवत गिरफतार किया गया। गिरफतारी की सूचना उसके परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राहूल बाजपेयी, पुजा यादव प्र0 आर0 शब्बीर मेमन, आरक्षक भागवत श्रीवास, रामकृष्णा देवांगन विकास राठौर, दीपक बंजारे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026