*आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही*
135 लीटर महुआ शराब और1560 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त

जिला कलेक्टर सक्ति अमृत विकास तोपनो और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब बनाने वाले स्थान को चिन्हित करके आबकारी विभाग को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में आज
दिनांक 8/7/2026 को ग्राम रायपुरा भाटापारा बांधा तालाब के किनारे आस पास छुपा कर रखे हुए 27 नग प्लास्टिक के जरीकेन में कुल 135 लीटर महुआ शराब लावारिस हालत में बरामद होने से धारा 34(2) के तहत अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
ग्राम रायपुरा भाटापारा बांधा तालाब में पानी के अंदर 78 नग प्लास्टिक के बोरी के अंदर पन्नी में भरी प्रत्येक में 20 -20 kg महुआ लाहन कुल 1560 kg लावारिश हालत में बरामद होने से धारा 34(1) च के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में प्रधान आबकारी आरक्षक रघुनाथ पैकरा,नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू, आबकारी स्टाफ परस राम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।






