*जेल परिसर में पीपल फॉर प्यूपल के तहत वृक्षारोपण…*
वृक्ष है तो जल है जल है तो जीवन है...अधिवक्ता चितरंजय*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती- वृक्ष है तो जल है, और जल है तो जीवन है, यह बात राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने जेल परिसर, शक्ति में जेल प्रशासन के साथ *_पीपल फॉर द प्यूपल_* थीम के साथ देव वृक्ष पीपल का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि हम अपने आस पास अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर उसका संरक्षण करें तभी वर्तमान भीषण गर्मी एवं जल संकट से निजात पा सकेंगे।
इन पलों में उप जेल शक्ति के जेलर विजय पटेल ने NHRSJC के पहल की सराहना करते हुए कहा कि जेल प्रशासन यथाशीघ्र वृहद वृक्षारोपण के साथ जेल परिसर में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए पीपल फॉर द प्यूपल ध्येय को साकार करेगा।
आज इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, जेलर विजय पटेल, NHRSJC के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ एवं जेल प्रशासन के लोग शामिल रहे।






