ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Train Cancelled News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

Train Cancelled News: यदि आप ट्रेन से बिहार और हैदराबाद की सफर करने की सोच रहे हैं तो ये आपके काम की खबर है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल-धारुआडीही के बीच मेगा ब्लॉक रहेगा। ट्रेक के अप एवं डाउन लाइन पर टीआरई मशीन से रखरखाव और मेंटनेंस के लिये ऐसा कदम उठाया जा रहा है। मेगा ब्लॉक दिनांक तीन जुलाई 2026 से 17 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार एवं शुक्रवार को लिया जायेगा। इस वजह से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेने बीच में रद्द कर दी गई है। बाकी कई ट्रेन दूसरे रूट से होकर चलेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा करने से पूर्व अपनी गाड़ी की स्थिति जरूर जांच लें। किसी भी असुविधा से बचने के लिये यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

RRB Group D 2025 Exam Date: रेलवे ग्रुप-डी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, अभी कैलेंडर में करें नोट

रद्द होने वाली गाडियां – 

जुलाई माह 2026 में दिनांक 02, 09, 16, 23 एवं 30 को, अगस्त माह 2026 में दिनांक 06, 13, 20 एवं 27 को, सितंबर माह 2026 में दिनांक 03, 10, 17 एवं 24 को, अक्टूबर माह 2026 में दिनांक 01, 08, 15, 22 एवं 29 को तथा नवम्बर माह 2026 में दिनांक 05 एवं 12 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

जुलाई माह 2026 में दिनांक 05, 12, 19 एवं 26 को, अगस्त माह 2026 में दिनांक 02, 09, 16, 23 एवं 30 को, सितंबर माह 2026 में दिनांक 06, 13, 20 एवं 27 को, अक्टूबर माह 2026 में दिनांक 04, 11, 18 एवं 25 को तथा नवम्बर माह 2026 में दिनांक 01, 08 एवं 15 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

जुलाई माह 2026 में दिनाँक 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 एवं 31 को, अगस्त माह 2026 में दिनांक 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 को, सितंबर माह 2026 में दिनांक 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 को, अक्टूबर माह 2026 में दिनांक 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27 एवं 30 को तथा नवम्बर माह 2026 में दिनांक 03,06,10,13 एवं 17 को टाटानगर एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

जुलाई माह 2026 में दिनांक 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 को, अगस्त माह 2026 में दिनांक 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 एवं 31 को, सितंबर माह 2026 में दिनांक 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 को, अक्टूबर माह 2026 में दिनांक 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 को तथा नवम्बर माह 2026 में दिनांक 02, 06, 09, 13 एवं 16 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

जुलाई माह 2026 में दिनांक 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 को, अगस्त माह 2026 में दिनांक 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 को, सितंबर माह 2026 में दिनांक 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 एवं 29 को, अक्टूबर माह 2026 में दिनांक 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 को तथा नवम्बर माह 2026 में दिनांक 03, 07, 10, 14 एवं 17 को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

 बीच में खत्म होने वाली ट्रेनें

  1. जुलाई माह 2026 में दिनांक 02, 09, 16, 23, 30 को, अगस्त माह 2026 में 06, 13, 20, 27 को, सितंबर माह 2026 में 03, 10, 17, 24 को, अक्टूबर माह 2026 में 01, 08, 15, 22, 29 को तथा नवम्बर माह 2026 में 05 व 12 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी तथा राउरकेला-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  2. जुलाई माह 2026 में दिनांक 03, 10, 17, 24, 31 को,  अगस्त माह 2026 में 07, 14, 21, 28 को, सितंबर माह 2026 में 04, 11, 18, 25 को, अक्टूबर माह 2026 में 02, 09, 16, 23, 30 को तथा नवम्बर माह 2026 में 06 व 13 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा दुर्ग-राउरकेला के मध्य रद्द रहेगी।

iPhone यूजर्स के लिए अलर्ट: Apple का ‘सबसे सुरक्षित’ फीचर लीक, ईमेल प्राइवेसी पर खतरा!

दूसरे रूट से चलेंगी ये गाड़ियां- 

जुलाई माह 2026 में दिनांक 02, 09, 16, 23, 30 को, अगस्त माह 2026 में 06, 13, 20, 27 को, सितंबर माह 2026 में 03, 10, 17, 24 को, अक्टूबर माह 2026 में 01, 08, 15, 22, 29 को तथा नवम्बर माह 2026 में 05 व 12 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश -पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग होकर पुरी जाएगी ।

जुलाई माह 2026 में दिनांक 06, 13, 20, 27 को, अगस्त माह 2026 में 03, 10, 17, 24, 31 को, सितंबर माह 2026 में  07, 14, 21, 28 को, अक्टूबर माह 2026 में 05, 12, 19, 26 को तथा नवम्बर माह 2026 में 02, 09 व 16 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कांड्रा-सीनी (टाटानगर-गमहारीया छोड़कर) मार्ग होकर दुर्ग आयेगी ।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026