कोरबा शहर में नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने रिटायर्ड कर्मी को कुचला, मौत कौन है इस हादसे का जिम्मेदार…?
सतपाल सिंह

कोरबा शहर में नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने रिटायर्ड कर्मी को कुचला, मौत
कौन है इस हादसे का जिम्मेदार…?
कोरबा – आज शुक्रवार सुबह शहर के व्यस्ततम सीएसईबी चौक में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 04 MS 2996 नो-एंट्री होने के बावजूद शहर में घुस आया और सीएसईबी चौक के पास एक स्कूटी (CG 12 AX 0386) सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की जुटती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने तत्काल शव को उठवा कर जिला अस्पताल रवाना कर दिया। मृतक की पहचान वियेश राठौर उम्र लगभग 70 वर्ष,रिटायर्ड कर्मी सीएसईबी, वर्तमान में खरमोरा निवासी के रूप में हुई है। पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यह है कि नो एंट्री के बावजूद शहर में कैसे घुसा…? ट्रक उड़कर सीधे सी एस ई बी चौक तो नहीं पहुंचा होगा, शहर के कई चौक चौराहों से गुजरकर यहां पहुंचा होगा, तो इस दौरान ट्रेफिक पुलिस में तैनाती कहीं नहीं रही….? या इसी तरह से एक एक कर ट्रको को नो एंट्री में पार कराया जाता है..?? सवाल अनेक है, जवाब जिम्मेदारों को देना चाहिए,इसके अलावा इसमें जांच होनी चाहिए। पुलिस प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं घटना को देखते हुए प्रथम दृष्टया सिर पर गंभीर चोट की वजह से मौत होना पाया गया है,ऐसे में हेलमेट की उपयोगिता क्यों आवश्यक है या भी हमें समझना होगा।






