Chhattisgarhछत्तीसगढ
चांपा नगर के सुधीर गर्ग बने भाजपा के एल्डरमेन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

चांपा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुधीर गर्ग के एल्डरमेन मनोनीत होने पर नगरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इसे चांपा नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
शुभकामना संदेश में कहा गया कि श्री सुधीर गर्ग लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव, समर्पण और कार्यशैली का लाभ नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों में अवश्य मिलेगा।
सभी शुभचिंतकों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे नगर के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के निराकरण एवं नागरिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।






