Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG CRIME : बार के बाहर खूनी बवाल… बीयर की बोतल से दो भाइयों पर हमला, घटना कैमरे में कैद

भिलाई : दुर्ग जिले में सड़क पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद अब पुलिस ने भी इस पर कार्रवाई की है। भिलाई में रविवार देर रात सुपेला स्थित पंजाब बार के सामने दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दो भाई बुरी तरह घायल हो गए हैं। देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, पंजाब बार में शराब पीने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया और तीन अज्ञात युवकों ने बार में ही शराब पीने आए दो भाई ज्ञानेश साहू और आशीष साहू पर हमला कर दिया।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Korba News : घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों पर हमला, दर्जनभर बदमाशों की दबंगई से इलाके में फैली दहशत

तीसरे व्यक्ति पप्पू साहू से भी मारपीट की गई। आशीष कुछ देर के लिए बार से बाहर निकला था, इसी दौरान कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गया और चार अज्ञात युवक उसे बार के अंदर मारने दौड़े। जानकारी के अनुसार पूरी घटना रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में दोनों भाइयों की शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने बीयर की बोतल से भाइयों के सिर पर वार किया।

रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में भी लागू होगी कमिश्नर प्रणाली? डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। युवक के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपियों ने उसके चेहरे पर कई बार लातें मारीं। इतना ही नहीं उसके पैरों पर बाइक चढ़ाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान एक युवक जान बचाने के लिए बार के अंदर भागता हुआ नजर आया। इस हमले में ज्ञानेश साहू के सिर, हाथ, सीने, पीठ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं आशीष साहू के गले और पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। वैशाली नगर पुलिस मामले में वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि बार में मारपीट की घटना हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026