ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

दीपका खदान लोहा चोरी करने पहुंचे चोर को CISF में पकड़ा, 3 लोहे के रोलर बरामद

सतपाल सिंह

Kb automobile kusmunda

दीपका खदान लोहा चोरी करने पहुंचे चोर को CISF में पकड़ा, 3 लोहे के रोलर बरामद

कोरबा जिले के दीपका खदान में आज तड़के सुबह चोरी की एक बड़ी घटना को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम ने नाकाम कर दिया। सीआईएसएफ बल के जवानों की त्वरित कार्रवाई और असाधारण सतर्कता के चलते न केवल चोरी के 3 कीमती रोलर बरामद किए गए बल्कि मौके से एक आरोपी को भी धर दबोचा गया है ।

 

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते दिन29 जून 2026 की है। दीपका माइन्स एरिया के बेल्ट नंबर-15 स्थित ACB क्रॉसिंग पर CISF का एक जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात था सुबह करीब 5:15 बजे जवान को एक संदिग्ध युवक रोलर ले जाते हुए दिखाई दिया जवान ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए घेराबंदी कर तत्काल उस संदिग्ध युवक को पकड़ लिया सुरक्षा के मद्देनजर आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए तुरंत त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) के सुपुर्द कर दिया गया ।

 

चोरी का माल बरामद, अन्य 04 आरोपियों की तलाश जारी

 

पकड़े गए युवक की पहचान आकाश दास पिता दीपेश दास निवासी बेलटिकरी के रूप में हुई है CISF और QRT द्वारा की गई कड़ाई से प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर WB-27 क्षेत्र के पास से चोरी के कुल 03 रोलर सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए हैं ।

 

पूछताछ के दौरान आरोपी आकाश दास ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि इस चोरी की वारदात में उसके साथ 4 अन्य सह-आरोपी भी शामिल हैं इस इनपुट के आधार पर CISF और स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य फरार संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है । खदान क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात CISF के बल सदस्यों की इस त्वरित निर्णय क्षमता कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी कार्रवाई की उच्च अधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है इस सजगता के कारण न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान होने से बचाया गया बल्कि एक संगठित गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ है फिलहाल मामले में आगे की विस्तृत जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026