बीएमएस श्रमिक संगठन करेगा चरणबद्ध आंदोलन, श्रमिक हितों के लिए खदान से कार्यालय तक हड़ताल की चेतावनी
सतपाल सिंह

बीएमएस श्रमिक संगठन करेगा चरणबद्ध आंदोलन, श्रमिक हितों के लिए खदान से कार्यालय तक हड़ताल की चेतावनी

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय कोयला खान मजदूर (बी के के एम एस) कोरबा कुसमुंडा ने एस ई सी एल कुसमुंडा क्षेत्र के प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। आरोप है कि कर्मचाीरों की लंबित समस्याओं को लेकर कई बार पत्राचार किया गया पर कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संघ के महामंत्री रंजय सिंह के अनुसार वर्ष 2025 से अब तक अलग अलग तिथियों में प्रबंधन को कई ज्ञापन दिए गए थे। इसके बावजूद कर्मचारियों की समस्या जस की तस की हुई है। ऐसे में संगठन में मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला लिया है। आंदोलन चार चरणों में किया जाएगा।

पहले चरण में 15 मई से 17 में समयपाल (एमटीके) कार्यालय में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों को जागरुक किया जाएगा। दूसरे चरण 18 मई को महाप्रबंधक कार्यलय के सामने धरना -प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरे चरण में 27 मई को काम रोको आंदोलन किया जाएगा। वहीं चौथे और अंतिम चरण में १ जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की चेतावनी दी गई है। संघ ने अपनी मांगों ने प्रमुख रूप से कर्मचारियों को अपने निजी वाहनों से खदान अंदर एमटीके ऑफिस तक आने जाने की अनुमति, इसके अलावा स्थानांतरण नीति को पारदर्शी बनाने 41 डंफर और ड्रिल ऑपरेटरों के प्रशासनिक तबादले पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही कुसमुंडा परि० समयपाल के पास शिफ्ट मेनपॉवर के अनुरूप वातानुकुलित शुद्ध पेय जल, टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था के साथ रेस्ट शेल्टर का निर्माण किया जाए । कुसमुंडा परि० समयपाल / सभी विभाग के पास वाहन स्टैंड निर्माण कराई जाए । कुसमुंडा क्षेत्र/परि में वातानुकुलित समुचित व्यवस्था के साथ कैंटीन संचालन की व्यवस्था कराई जाए । कुसमुंडा क्षेत्र के कालोनी के आवासों में अवैध कब्जाधारी से आवास खाली करवा कर कर्मचारियों को आबंटित किया जाए। कुसमुंडा क्षेत्र के सभी कालोनी में नियमित रूप से पानी सप्लाई करते हुए समय निर्धारण किया जाए । कुसमुंडा क्षेत्र के ठेका श्रमिकों का बायोमेट्रिक हाजरी, HPC वेतन, बोनस, मेडिकल कार्ड व साप्ताहिक रेष्ट सुनिश्चित किया जाए । क्षेत्र के सिविल विभाग द्वारा कालोनी के आवासों के मरम्मत की शिकायत AMC न होने का हवाला देकर कार्य नहीं किया जा रहा है तथा कालोनी परिसर में नियमित सफाई नहीं होने कारण गन्दगी फैली हुई है जिसका समाधान किया जाए ।कुसमुंडा क्षेत्र में सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई जाए । कुसमुंडा क्षेत्र/परि के कर्मचारियों को मानसून से पहले गमबूट का वितरण सुनिश्चित किया जाए । कुसमुंडा क्षेत्र/परि में कॉस्ट-कटिंग के नाम से रविवारीय ड्यूटी बंद किया जा रहा जिसको अविलम्ब चालू किया जाए । संघ का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती तो संगठन चरणबद्ध आन्दोलन करने को बाध्य होगा ।






