अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मारकेल में योग शिविर का आयोजन
मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया उपाध्यक्ष सीमांचल दास के मुख्य आतिथ्य में आयोजन


जगदलपुर । ग्राम पंचायत मारकेल हायर सेकण्डरी स्कूल मैदान में र 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया ।,
इस अवसर पर आयोजित विशेष योग शिविर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगरनार मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया और मंडल उपाध्यक्ष सिमाचंल दास उपस्थित रहे , और कार्यक्रम की शुरुआत किया l
कार्यक्रम में योग गुरु बंशीधर बघेल के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी लोगों, युवाओं और बच्चों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन,और कपालभाती जैसे विभिन्न आसनों का अभ्यास किया l योग गुरु ने बतया की आधुनिक जीवन के तनाव को दूर करने और शरीर को निरोग रखने के लिए एकमात्र सशक्त माध्यम है l
इस अवसर पर हायर सेकण्डरी स्कूल मारकेल के अध्यापक गुलशन कुमार यादव सर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें योग को केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए l कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ रहने का और नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया l
इस सफल आयोजन में उपस्थित रहे जितेन्द्र बाकड़ा, (SC मोर्चा उपाध्यक्ष हरिसिंह बेसर, लॉरेंस सिंह बाज , मनोज गुप्ता (पंचायत सचिव) रघुराज देवांगन, ( स्कूल के प्रिंसिपल मैडम) श्रीमती सुमित्रा वोरकर मैडम, मनीष ठाकुर ,श्रीमती हाजिरा सिंह, श्रीमती हेमबती बघेल, श्रीमती, ज्योति झा , अलेख नायक, श्रीमती जयमाला पैकरा, सहित सभी नागरिक एवं बच्चे मौजूद रहे स्थानीय नागरिक एवं बच्चे मौजूद रहे l






