Chhattisgarhछत्तीसगढ

NEET UG Exam 2026: वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे NEET-UG प्रश्नपत्र, सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखे गए

NEET UG Exam 2026: देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी (NEET-UG) 2026 री-एग्जाम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार को वायु सेना के विशेष विमान से प्रश्नपत्रों को पहुंचाया गया. प्रश्नपत्रों को सीलबंद पेटियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विमान से उतारा गया.

Bulldozer Action in CG: हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई; अब गरीबों के लिए बनेगा आवास

जानकारी के मुताबिक, प्रश्नपत्रों की बंद पेटी को विमान से उतारने के बाद कड़ी सुरक्षा में सीधे सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम तक रवाना किया गया. हर चरण में गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे. पिछले वर्षों में दो बार सामने आए पेपर लीक मामलों के बाद इस बार प्रशासन अतिरिक्त सतर्क नजर आ रहा है.

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में भव्य 11वाँ इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट ट्रायल-2026 संपन्न

एनटीए ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. 21 जून को सुबह परीक्षा आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी neet.nta.nic. in पर अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को कहा गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले रिफंड के लिए अपने बैंक खाते के विवरण को भी सत्यापित कर लें.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026