NATIONALभारत

Khan Sir Vs Roshan Anand Sir: खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में आरोपी रहे रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप

Khan Sir Vs Roshan Anand Sir: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर और रोशन आनंद सर के बीच चल रहा झगड़ा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है. इस विवाद के कारण ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद अभी जेल में हैं. वहीं कई दिनों तक गिरफ्तारी की तलवार लटकने के बाद खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई है. लेकिन इस विवाद के बीच नेपाल से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सनसनी फैला दी है. नेपाल में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत हो गई है. प्रिंस खान सर के कोचिंग पर हुए हमले के मामले में आरोपी था.

‘अग्निपरीक्षा’ से पहले ममता बनर्जी का बड़ा सियासी दांव, पार्टी में किया अहम बदलाव; सायोनी घोष को भी लगाया साइड

नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

खान सर के कोचिंग पर हमले के मामले में प्रिंस भी आरोपी था. FIR होने के बाद अपने 6-7 दोस्तों के साथ प्रिंस नेपाल में रह रहा था. देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही रोशन आनंद सर के परिजन नेपाल पहुंच रहे हैं. प्रिंस पर 2021 में भी खान सर के कोचिंग पर हमले का आरोप था.

मौत के कारणों के बारे में नहीं मिली जानकारी

रोशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. मामले की जांच जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने होटल में मौजूद अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Lightning Strike Aircraft: श्रीलंका से सिडनी जा रही 233 यात्रियों वाली फ्लाइट पर गिरी बिजली, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया साजिश का हिस्सा बता रहे लोग

सोशल मीडिया पर कई लोग प्रिंस की संदिग्ध हालत में हुई मौत को किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बता रहे है. हालांकि अभी इस मामले में आधिकारिक तौर पर जानकारी का इंतजार है. मालूम हो कि खान सर की कोचिंग पर हुए हमले और उसके बाद दोनों तरफ से हुए केस के बाद यह मामला लगातार खबरों में बना है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026