internationalWorld

Lightning Strike Aircraft: श्रीलंका से सिडनी जा रही 233 यात्रियों वाली फ्लाइट पर गिरी बिजली, वीडियो हुआ वायरल

Lightning Strike Aircraft: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी जा रही फ्लाइट बीते शुक्रवार को आसमानी बिजली चपेट में आ गई। फ्लाइट खराब मौसम के दौरान आसमानी बिजली गिरने से हादसे का शिकार हो गई। फिर, सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस कोलंबो लौटाना पड़ा। जब फ्लाइट पर बिजली गिरी तो उसमें सवार सभी 207 यात्री और 16 क्रू मेंबर सवार थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं।

T20 Mumbai League फाइनल में बवाल: मैदान में भिड़े खिलाड़ी, मारपीट तक पहुंचा मामला, VIDEO वायरल

टेकऑफ के कुछ देर बाद ही गिरी बिजली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो से टेकऑफ के कुछ वक्त बाद फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी। घटना के दौरान यात्रियों को जोरदार ब्लास्ट जैसी आवाज सुनाई दी। फ्लाइट के एक इंजन से थोड़ी देर के लिए चिंगारियां निकलती भी नजर आईं, जिससे फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, चालक दल ने हालात को तुरंत कंट्रोल कर लिया और पैसेंजर्स को शांत रहने के लिए कहा।

बंदरानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस लौटी फ्लाइट

बाद में फ्लाइट के पायलटों ने पैसेंजर्स को जानकारी दी कि विमान पर बिजली गिरने की वजह से इंजन को मामूली नुकसान पहुंचा है। एहतियात के रूप में फ्लाइट को आगे जारी रखने की जगह वापस कोलंबो लौटने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद, फ्लाइट को सुरक्षित तौर पर बंदरानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया।

खराब मौसम में उड़ान के दौरान गिरी बिजली

एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, यह फ्लाइट शुक्रवार सुबह 12:05 बजे कोलंबो से टेकऑफ हुई थी। खराब मौसम में फ्लाइट के ऑपरेशन के दौरान आसमानी बिजली गिरने के बाद विमान को वापस कोलंबो मोड़ना पड़ा। एयरलाइन ने पुष्टि की कि पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

SP की बड़ी कार्रवाई: शिकायत मिलते ही प्रधान आरक्षक निलंबित, जमीन मामले में पैसे लेने का आरोप

वायरल हुआ विमान पर बिजली गिरने का वीडियो

सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उड़ान के दौरान फ्लाइट के पास चिंगारियां नजर आईं। विमान के सुरक्षित तरीके से लौटने के बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने उसकी जांच की। इसके बाद, एयरलाइन की तरफ से पैसेजंर्स के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की गई।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026