राजकुमार शाह ने कोरबा प्रेस क्लब चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिये की उम्मीदवारी, प्रेस क्लब की प्रगति और मजबूती के लिए करेंगे कार्य
सतपाल सिंह
राजकुमार शाह ने कोरबा प्रेस क्लब चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिये की उम्मीदवारी, प्रेस क्लब की प्रगति और मजबूती के लिए करेंगे कार्य
कोरबा – आगामी 14 जून को प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी के लिए मतदान किया जाना है। यह चुनाव आने वाले 2 वर्षों तक प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को चुनने का अवसर है। इसी कड़ी में इस वर्ष उपाध्यक्ष पद के लिए ई टीवी भारत के सीनियर पत्रकार व प्रेस क्लब कोरबा के पूर्व कार्यकारणी सदस्य राजकुमार शाह भी चुनावी मैदान में है।
उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी बात रखते हुए बताया कि मतदान से पूर्व मेरे पिछले 2 वर्षों के कार्यकाल का आकलन जरूर करें। चुनाव में अचानक सक्रिय होने और निष्क्रियता पदाधिकारियों की भी पहचान करना जरूरी है।
आपका एक वोट प्रेस क्लब की दशा और दिशा को तय करेगा। ऐसे पदाधिकारी को चुनिए जिसने स्वहित को पीछे रख संस्था के हित को सदैव सर्वोपरि रखा। संस्थाहित के लिए मुखरता से आवाज उठाई और संघर्ष का कठिन विकल्प चुना,तो दूसरी तरफ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नियमित कार्यक्रम जैसे बच्चों का प्रतिभा सम्मान, ब्लड डोनेशन कैंप, पत्रकारों के लिये कार्यशाला और स्व.केएल मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट की भव्यता बढ़ाकर (यू ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग) आयोजन को शिखर तक पहुंचाने का काम किया। अन्य सभी जरूरी कार्यों में भी पूरी पारदर्शिता और समर्पण भाव के साथ अग्रणी भूमिका में रहा।
कार्यकारिणी सदस्य पद पर रहते हुए आप सभी के सहयोग से यह सभी काम कर पाया। अभी तो सिर्फ शुरुआत हुई है। आगे अवसर मिला तो साथ मिलकर संस्था के लिए बड़े काम करेंगे। कोरबा प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। सशक्त पदाधिकारी, मजबूत संगठन, संस्थाहित सर्वोपरि।
चुनाव जीतते ही सबसे पहले होंगे ये काम :
कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026
विजन के साथ होगा प्रेस क्लब का विकास
1. कार्यकारिणी का गठन होते ही नवीन सदस्यता के मुद्दे पर तत्काल निर्णय। कार्यकाल समाप्ति के 6 महीने पूर्व नवीन सदस्यता और नाम विलोपन के एजेंडा पर पूरी तरह से प्रतिबंध।
2. सभी सदस्यों का समूह स्वास्थ्य बीमा। जिसका प्रीमियम प्रेस क्लब की तरफ से भरने का प्रयास।
3. कार्यकारिणी में एक पद महिला सदस्य के लिए आरक्षित कराने का प्रयास।
4. प्रेस क्लब के सदस्यों के परिवार के मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत करने का प्रयास।
5. पत्रकार कल्याण कोष को ठोस और मजबूत करेंगे। आपातकाल में सहायता राशि की रकम को 5000 से बढ़ाकर 50000 तक करने का प्रयास।
हमारी पहचान : पारदर्शिता, समर्पण और विजन
राजकुमार शाह (mjmc)
सीनियर कंटेंट एडिटर, ईटीवी भारत ,
पूर्व अतिथि स. प्राध्यापक(पत्रकारिता) शासकीय ईवीपीजी कॉलेज, यूनिसेफ अवार्डी
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार, कोरबा प्रेस क्लब





