जिला महासचिव ओम गवेल का कुसमुंडा में भव्य स्वागत, सम्मान

कोरबा – छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कोरबा जिला में महासचिव के पद में नव नियुक्त ओम गवेल का आज रविवार को कुसमुंडा क्षेत्र में कुसमुंडा छत्तीसगढ़ श्रम जीवी पत्रकार संघ और कुसमुंडा प्रेस क्लब के द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान कार्यक्रम किया गया।

Liquor Shop Closed: कल नहीं मिलेगी शराब! कलेक्टर के आदेश पर जिलेभर की दुकानें रहेंगी बंद; जानें वजह
सर्वप्रथम ओम गवेल को संगठन द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया, जिसके उपरांत कुसमुंडा श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक राजू चंद्रा, अमरीक सिंग रिंकू द्वारा ओम गवेल को माला पहना कर उनका सम्मान किया गया।

PM मोदी ने जशपुर के बेटे अनिमेष कुजूर से की खास बातचीत, सुनी संघर्ष से सफलता तक की कहानी
इस अवसर व्यपारी संघ कुसमुंडा के सदस्यों से भी ओम गवेल को फूल माला पहना कर सम्मान किया गया। ओम गवेल ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। इस कार्यक्रम में राजू चंद्रा अमरीक सिंह रिंकू, नागेन्द्र विश्वकर्मा,,अभिषेक आदिले नरेश महंत, ओंकार यादव, सतपाल सिंह, कुलदीप मीरी कुलदीप साहू मनीष महंत उपस्थित रहे।





