NATIONALभारत

इंसानियत शर्मसार! पोस्टमार्टम के बाद खुले में की गई शव की सिलाई, सामने से गुजरते रहे लोग

एमपी : राजधानी भोपाल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर के हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद एक शव के साथ कथित लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को नग्न अवस्था में मर्चुरी से बाहर लाया गया और खुले में स्ट्रेचर पर रखकर उसकी सिलाई की गई.

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

रायपुर निगम में घमासान: भाजपा पार्षदों का अपने ही जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ मोर्चा, तालाबंदी की चेतावनी

जानकारी के अनुसार सोमवार को बजरिया थाना पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था. शव की पहचान नहीं होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया. मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन इसके बाद जो तस्वीर सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पोस्टमार्टम कक्ष से शव को बाहर निकालकर खुले परिसर में सिलाई की गई. इस दौरान वहां लोगों की आवाजाही भी होती रही. मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

पाकिस्तान में दिनदहाड़े नरसंहार: हथियारबंद हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, 3 घायल

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नियमों के अनुसार पोस्टमार्टम और शव की सिलाई पूरी प्रक्रिया पोस्टमार्टम कक्ष के भीतर ही डॉक्टरों की निगरानी में की जानी चाहिए. साथ ही मृतक की गरिमा और सम्मान बनाए रखना भी अनिवार्य होता है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं अब जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026