लायन रामप्रपन्न देवांगन लायंस स्कूल चांपा के चेयरमेन मनोनीत

चांपा लायंस क्लब एजुकेशन सोसाइटी चांपा के वर्ष 2026 – 27 के लिए मनोनीत 9 सदस्यों की बैठक लायंस स्कूल भवन चांपा में आयोजित की गई जिसमें उपस्थित सदस्य पूर्व प्रांतपाल लायन डॉ व्ही के अग्रवाल, लायन डॉ के पी राठौर , लायन डॉ जी पी दुबे , लायन बैजनाथ देवांगन , mjf लायन डॉ संतोष कुमार अग्रवाल , mjf लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, लायन ca सुरेश अग्रवाल , लायन विनोद कुमार अग्रवाल, लायन वासुदेव चंद देवांगन ने लायन रामप्रपन्न देवांगन को सर्वसम्मति से लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल चांपा का चेयरमेन मनोनीत किया जिससे लायन सदस्यों में हर्ष व्याप्त है, सभी ने इस मनोनयन का हार्दिक दिल से स्वागत किया ।
केशरवानी महिला सभा चांपा ने गंगा दशहरा पर किए विविध धार्मिक आयोजन, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प
लायन रामप्रपन्न देवांगन पिछले वर्ष भी चेयरमेन थे जिनके अथक प्रयास से स्कूल को CBSE संबद्धता प्राप्त हुआ जिसका लाभ स्कूल में कार्यरत शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्राप्त होगा ।






