क्या कोरबा का सीतामणी क्षेत्र अपराधों का बन रहा गढ़..? बीच सड़क पर युवक से मारपीट का वीडियो आया समाने..
सतपाल सिंह
क्या कोरबा का सीतामणी क्षेत्र अपराधों का बन रहा गढ़..? बीच सड़क पर युवक से मारपीट का वीडियो आया समाने..
Korba के Sitamani Chowk पर युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना Kotwali Police Station क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां 10 से 15 युवकों ने मिलकर एक युवक पर लात-घूंसों और पंच से हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान Roshan Sharma के रूप में हुई है, जो सीतामणी क्षेत्र का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को बीच सड़क पर घेरकर जमकर पीटा गया। मारपीट के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी युवक को बचाने आगे नहीं आया। पूरी घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हमले में रोशन शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए Raipur रेफर कर दिया गया। घटना बीते दिनांक 20 मई की बताई जा रही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है ।पुलिस वीडियो फुटेज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। क्या कोरबा का सीतामणी क्षेत्र अब अपराध का गढ़ बन रहा है,बीते कुछ दिनों में यहां से जिस तरह युवाओं द्वारा चाकू लहराने,मारपीट इत्यादि की खबरें मिली है इससे ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस के इस क्षेत्र में अपनी विशेष गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे आम जन शांति के साथ जीवन यापन कर सकें। लिंक पर जाकर देखें खबर से जुड़ी वीडियो… https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=a0K2T5IbynHbtqxm






