
Nikki Bhati Murder Case Update : नोएडा के निक्की भाटी मौत मामले में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। मृतका की बहन कंचन भाटी अब ग्रेटर नोएडा स्थित अपने ससुराल वापस लौटेगी। बता दें कि कंचन का विवाह निक्की के देवर रोहित से हुआ है। यह फैसला लगभग नौ महीने से चल रहे लंबे विवाद के बाद लिया गया है। बताया गया कि दोनों परिवारों के बीच यह समझौता पंचायत की मध्यस्थता से हुआ। पंचायत की कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने बच्चों के भविष्य और परिवार के हितों को ध्यान में रखते हुए सहमति बनाई।
रिपोर्ट के अनुसार, समझौते की शर्तों के तहत निक्की भाटी की बहन कंचन अपने उसी ससुराल लौटेंगी, जहां उनकी बहन की जलने के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में निक्की के पति विपिन पर जिंदा जलाने का आरोप लगा था और उसे गिरफ्तार किया गया था। अब दोनों परिवारों ने यह भी तय किया है कि संपत्ति बच्चों के नाम की जाएगी और कंचन को उसके ससुराल भेजा जाएगा। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह फैसला बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।
Chhattisgarh – मासूम की मौत से भड़का गुस्सा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; अस्पताल में जमकर तोड़फोड़
सूत्रों के अनुसार, समझौते के बाद निक्की के परिवार द्वारा मामले में केस वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी और अदालत में हलफनामा दाखिल किया जाएगा। यह फैसला पंचायत में दोनों परिवारों के बुजुर्गों और समाज के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में कई दौर की चर्चा के बाद लिया गया। निक्की भाटी की मौत 21 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई थी। घटना के बाद परिजनों ने घरेलू हिंसा और दहेज की मांग समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके कारण मामला काफी चर्चा में रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी और बाद में एनकाउंटर के बाद निक्की के पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया गया था। सास, ससुर और जेठ को भी मामले में गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था लेकिन अब पंचायत के हस्तक्षेप से समझौता हो गया है।






