छत्तीसगढ

*ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द के पंच एवं ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय.*

जनप्रतिनिधियों ने कहां- पंचायत के सचिव पर कुछ लोगों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद

 

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वन में सचिव निभा रहे अपनी सक्रिय भागीदारी. ग्रामीणों ने कहा- सचिव का यदि किया गया ट्रांसफर. तो ग्राम वासी करेंगे चक्का जाम एवं विरोध प्रदर्शन*


शक्ति -शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द के पंचगणों एवं ग्रामीणों ने 25 मई को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा पहुंचकर कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया है।तथा ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शक्ति को भी प्रेषित की गई है।ज्ञापन में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया है कि ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द के सचिव एक सक्रिय शासकीय सेवक के रूप में ग्राम पंचायत में अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं। तथा उनके कुशल नेतृत्व में जहां पूरे गांव में लोगों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ मिलता है। तो वहीं सचिव महोदय द्वारा समय-समय पर गांव में स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। तथा ग्रामीणों ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द के सचिव के ऊपर लगाए गए झुठे आरोपों के संबंध में आज हम सभी पंचगण एवं ग्रामीण जन मिलकर ज्ञापन देने आए हैं

*ग्रामीणों ने क्या कहा-अपने ज्ञापन में सचिव महोदय को लेकर*

ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने ज्ञापन में बताया है कि हमारे ग्राम पंचायत नवापाराखुर्द के सचिव श्री नितेश कुमार गवेल लगभग 4 से 5 वर्षों से कार्य कर रहा है हम ग्राम वासियों को शासन की कई प्रकार से चल रहे योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बहुत ही सहयोग एवं योगदान रहा है। नियमित रूप से ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर आम जनता के कार्यों एवं ग्राम पंचायत के कार्यों का सही ढंग से निष्ठा एवं जवाबदारी पूर्वक कार्य करते आ रहे है। हमारे ग्राम की सरपंच आदिवासी महिला है। जिसे उपसरपंच एवं कुछ पंचो द्वारा बहला फुसलाकर पंचायत के कार्यों को मनमाने ढंग से कार्य करवा रहे है। कुछ कार्य ऐसे भी है जो बिना कार्य प्रारंभ के राशि आहरण करनें हेतु सचिव के ऊपर दबाव डाला जा रहा है। एवं कुछ कार्य कम मात्रा में एवं बिना गुणवत्ता के जिसे विना स्टीमेंट के कराया जाकर कम कार्य कर अधिक राशि का आरहण कर गबन करनें हेतु सचिव के ऊपर दबाव डाला जा रहा है। पूर्व कार्यकल में सरपंच/सचिव द्वारा कराए गए सभी कार्य गुणवत्ता पूर्वक कराया गया है। सचिव की किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं है। उप सरपंच एवं पंच द्वारा पेयजल व्यवस्था हेतु सचिव के माध्यम से ही बोर खनन, पंप स्थापना हेण्ड पंप खनन एवं हेण्ड पंप स्थापना हेतु सामग्री क्रय किया गया है। जिसकी राशि इनके द्वारा भुगतान नहीं करनें का मन बना लिया है। इसी वजह से सचिव को ग्राम पंचायत नवापाराखुर्द से हटाना चाह रहे है। ताकि सचिव के माध्यम से उक्त क्रय किये सामग्री का भुगतान न करना पड़े।इस प्रकार उपसरपंच द्वारा राचिव के विरूद्ध द्वेष करते हुए गांव वालो को बरगला कर अपनें निहित स्वार्थ के कारण भड़काया जा रहा है, एवं
चक्का जाम करवाया जा रहा है। जिसकी हम सभी घोर आपत्ति करते हुए निंदा करते है।हमारे ग्राम पंचायत के सचिव को किसी अन्य जगह ट्रांसफर ना किया जावें। यदि ट्रांसफर किया जाता है तो हम ग्रामवासियों को चक्काजाम करनें के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

*शक्ति विकासखंड में सर्वश्रेष्ठ सचिव के रूप में पहचान है नितेश कुमार गबेल की*

छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में नितेश कुमार गबेल एक सक्रिय सचिव के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वन में जहां अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। तो वहीं समय-समय पर ग्राम वासियों को विभिन्न प्रकार के शिविरों का आयोजन कर वे व्यक्तिगत रूप से इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हैं।तथा उनके द्वारा जितनी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियो को निभाया जा रहा है।वह अपने आप में एक मिसाल है।तथा ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द में देखा जाए तो शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक-एक जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है। तो वहीं चाहे केंद्र सरकार की योजना हो। या की राज्य सरकार की योजना हो। पूरे गांव की जनता सचिव की कार्यशैली से काफी प्रसन्न नजर आती है

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026